अगस्त 23, 2026 11:36 पूर्वाह्न

printer

विश्व एथलेटिक्स रजत स्तरीय प्रतियोगिता 2026: रोहित यादव ने भाला फेंक और मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धाओं में जीत हासिल की

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में कल आयोजित विश्व एथलेटिक्स रजत स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में भारतीय एथलीट रोहित यादव ने भाला फेंक और मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धाओं में जीत हासिल की। ​​रोहित यादव ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 87.6-8 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में मुरली श्रीशंकर ने 8.07 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। 
 
महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक एन्सी सोजान ने 6.7-1 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। शैली सिंह 6.5-6 मीटर की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मुबस्सिना मोहम्मद ने 6.3-1 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। किशोरी अबिनया राजाराजन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 11.3-4 सेकंड में जीतकर भारतीय अंडर 20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। 
 
अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों में, नाइजीरिया के मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन चुकवुएबुका एनेक्वेची ने 20.7-8 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों के शॉट पुट का खिताब जीता, जबकि इटली के ज़ेन वियर 20 दशमलव 4-7 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भारत के करणवीर सिंह ने 20.0-6 मीटर का थ्रो करके अपने हमवतन और दो बार के एशियाई खेलों के चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर को पीछे छोड़ दिया, जो 20.0-3 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे।
 
महिलाओं के डिस्कस थ्रो में, भारत की सीमा कालीरमन 57.4-4 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 13.2-4 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला