अप्रैल 14, 2026 5:15 अपराह्न

printer

महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग: केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का एक पत्र साझा करते हुए कहा कि नीति निर्माण और राष्‍ट्र को सशक्‍त बनाने में योगदान देने के लिए यह विधेयक नारी शक्‍ति का अधिकार है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार इस विधेयक को लाने और कार्यान्‍वित करने के लिए कृत संकल्‍प है।