राज्यसभा में भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक विकासशील भारत में महिलाओं की शक्ति सुनिश्चित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश और महिलाएं इसका समर्थन कर रही हैं।
भाजपा सांसद संध्या राय ने कहा कि यह देश में महिला सशक्तिकरण का एक ऐतिहासिक दिन है। संसद भवन परिसर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में सुश्री राय ने कहा कि देश की नारी शक्ति को 2029 के चुनावों में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसके लिए देश की मातृ शक्ति की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।