अप्रैल 16, 2026 1:16 अपराह्न

printer

2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत होगा: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल

लोकसभा में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि भारत लोकतंत्र की जननी है और 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत होगा। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री पाल ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल परिसीमन विधेयक को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि एक परिसीमन आयोग का गठन किया जाएगा और यह राज्यों के अनुपात में होगा।