अप्रैल 17, 2026 1:15 अपराह्न

printer

नारी शक्ति एक सशक्त भारत की पहचान है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नारी शक्ति एक सशक्त भारत की पहचान है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए नारी की शक्ति और योगदान का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की माताएं, बहनें और पुत्रियां आज अपने अटूट संकल्प, समर्पण और सेवा भावना से हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं।