अक्टूबर 7, 2026 4:45 अपराह्न

printer

देश के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी

महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज देश की महिलाएं देश के विकास में मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं। नई दिल्ली में सुरक्षा अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री देवी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब देश की माताओं, बहनों और बेटियों को सशक्त और सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा और सम्मान की भावना जागरूक करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ विश्वास है कि भारत की ताकत उसकी महिला शक्ति में निहित है। श्री अन्‍नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार का साझा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर घर सुरक्षित हो और हर पीड़ित को जल्द न्याय मिले।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला