जुलाई 11, 2026 11:35 पूर्वाह्न

printer

विम्बलडन टेनिस: महिला सिंगल्स के फाइनल में कैरोलिना मुकोवा और लिंडा नोस्कोवा आमने-सामने

विम्बलडन टेनिस में आज महिला सिंगल्स फाइनल में चेकिया की कैरोलिना मुकोवा का मुकाबला उन्हीं के देश की लिंडा नोस्कोवा से होगा। दोनों खिलाड़ी पहली बार विम्बलडन खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी।

वहीं, पुरुष सिंगल्स फाइनल कल खेला जाएगा। इसमें विश्व नंबर एक यानिक सिनर का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। सिनर ने सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को और ज्वेरेव ने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ी पहली बार विम्बलडन का खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।