दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण जंगल की आग के कारण रातभर में 55 हज़ार और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में अब तक करीब 2 लाख 20 हज़ार लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
आग प्रसिद्ध वाइन उत्पादक शहर बॉरदॉ के और करीब पहुंच रही है। उधर, पड़ोसी देश स्पेन ने भी जंगल की आग के कारण अपने पूर्वी तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।