अगस्त 9, 2026 8:38 पूर्वाह्न

printer

पश्चिमी कनाडा में जंगल की आग से कई घर प्रभावित, समरलैंड और पीचलैंड में निकासी के आदेश

पश्चिमी कनाडा के ओकानागन में तेजी से फैल रही जंगल की आग में कई घर जल कर नष्ट हो गए हैं।

कारणस्वरूप 20,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। तेज हवाओं और लंबे समय तक सूखे के कारण आग बेकाबू हो गई थी। ब्रिटिश कोलंबिया के मुख्यमंत्री डेविड एबे ने आपातकाल की घोषणा की।

लगभग 12,000 लोगों की आबादी वाले समरलैंड को रातोंरात खाली करने का आदेश दिया गया, साथ ही पास के पीचलैंड और उसके आसपास के लगभग 8,000 लोगों को भी जगह खाली करने को कहा गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला