विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस युगांडा के दौरे पर हैं। वे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में जारी इबोला प्रकोप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने युगांडा में संयुक्त राष्ट्र टीम के साथ बैठक कर समन्वय और आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से भी मुलाकात की और जागरूकता, समय पर जांच तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। श्री टेड्रोस ने युगांडा की निगरानी और स्वास्थ्य व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि अब तक 19 मामलों में से 14 मामले कांगो से आए लोगों के हैं, जबकि 5 युगांडा के नागरिक हैं।
News On AIR | जून 9, 2026 7:46 पूर्वाह्न
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक युगांडा दौरे पर, इबोला तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं