मई 31, 2026 8:05 अपराह्न

printer

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कांगो में इबोला संक्रमित 5 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने बताया है कि कांगो में इबोला वायरस से संक्रमित पांच मरीज ठीक हो गए हैं। वे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी शहर बुनिया की यात्रा पर हैं। 
 
उन्‍होंने इटुरी प्रांत की राजधानी बुनिया में एक नए इबोला उपचार केंद्र का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। 
 
नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों में प्रकोप से जुड़े 906 संदिग्ध मामले और 223 संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं। पड़ोसी देश युगांडा में, अधिकारियों ने नौ मामलों और एक मौत की पुष्टि की है।
 
इससे पहले, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स संगठन ने चेतावनी दी थी कि स्वास्थ्य सेवा समन्वय में सुधार और अतिरिक्त सहायता के बावजूद, वायरस तेजी से फैल रहा है। संगठन ने परीक्षणों के तत्काल विस्तार, स्वास्थ्य कर्मियों की त्वरित तैनाती और आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति की निर्बाध उपलब्धता पर जोर दिया है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला