जुलाई 28, 2026 10:00 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: स्वास्थ्य विभाग ने मानव रक्त की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कई स्थानों पर छापेमारी की

पश्चिम बंगाल में राज्‍य स्वास्थ्य विभाग ने मानव रक्त की तस्करी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी की।

इससे पहले, दो ब्‍लड बैंकों पर अवैध रूप से संग्रहित मानव रक्त को अन्य क्षेत्रों में भेजने के आरोप लगे थे। स्वास्थ्य विभाग को 6 महीने की अवधि में 3 हजार यूनिट से अधिक रक्त की अवैध तस्करी के सबूत मिले हैं।

आरोप हैं कि राज्‍य भर में विभिन्न रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्र किए गए रक्त को अवैध रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के ब्‍लड बैंकों सहित अन्य स्थानों पर भेजा गया था।