जुलाई 29, 2026 7:23 पूर्वाह्न

printer

पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कार्रवाई नहीं करेगी पश्चिम बंगाल सरकार

पश्चिम बंगाल में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए और नीट परीक्षा के पेपर लीक से संबंधित विरोध प्रदर्शनों के सभी पहलुओं के मूल्यांकन के बाद, राज्‍य सरकार ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्णय लिया है। हालांकि, राज्य सरकार ने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने बताया कि राज्य में नीट परीक्षा के विरोध प्रदर्शन के संबंध में अब तक सोलह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।