पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए नई निवेश नीति 2026 की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज इस नीति की घोषणा की। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में नए उद्योग लगाना, कारोबार को आसान बनाना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। सरकार उद्योगों को जल्द मंजूरी देने के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करेगी। इससे निवेश से जुड़े आवेदन, सरकारी मंजूरी और आर्थिक सहायता की प्रक्रिया आसान होगी।
News On AIR | नवम्बर 5, 2026 10:24 अपराह्न
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए नई निवेश नीति 2026 की शुरुआत की