पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर चल रहे अवैध जबरन वसूली रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से एक संगठित गिरोह राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर डालखोला और चोपड़ा में ट्रक चालकों से कथित तौर पर 500 रुपये अवैध रूप से वसूल रहा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरोह के बारे में मिली सूचनाओं और विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया, जिससे गिरफ्तारियां हुई और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।