नवम्बर 10, 2026 9:14 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा- महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि उनकी सरकार महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्कर्म, हत्या तथा अन्य अपराधों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है और इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री उत्तर दिनाजपुर जिले में रायगंज के पास पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत के बाद बोल रहे थे। आरोपी पर 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, इसी दौरान गोलीबारी हुई।

श्री अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमले की स्थिति में पुलिसकर्मी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं।

वहीं, पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। विपक्ष ने मुठभेड़ की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई किए जाने की जरूरत बताई है।