मई 14, 2026 10:17 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने आज प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। पिछले सप्ताह हुए स्थानीय और क्षेत्रीय चुनावों में लेबर पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्री स्टारमर पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। श्री स्ट्रीटिंग ने कहा कि उन्होंने कीर स्टारमर के नेतृत्व में विश्वास खो दिया है।
 
इससे पहले, आवास और समुदाय मंत्री मियाट्टा फाहनबुले ने कल इस्तीफा दे दिया था।