भारोत्तोलक वल्लूरी अजया बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीता, जिससे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए एक और शानदार दिन रहा।
इसके अलावा भारतीय हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में खेलते हुए कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाई, उन्हें जमैका के रोमेन बेकफोर्ड से पीछे रहते हुए रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खेलो इंडिया के खिलाड़ी वल्लूरी अजय बाबू को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 79 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर श्री मांडविया ने कहा कि 330 किलोग्राम के कुल भार के साथ अजय बाबू ने स्नैच में राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने कहा कि श्री अजय बाबू का यह यादगार प्रदर्शन देश के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण है।
डॉ. मनसुख मांडविया ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर सर्वेश कुशारे को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।