सितम्बर 4, 2026 9:12 पूर्वाह्न

printer

मौसम: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की आशंका, मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, बिहार, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और सिक्किम में भी आज तेज वर्षा के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में भी ऐसे ही हालात रह सकते हैं।

वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी भाग, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और तेलंगाना में भी आज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला