नवम्बर 6, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

मौसम: आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

विभाग के अनुसार, आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा लक्षद्वीप में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

इस बीच, दिल्ली-राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 389 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला