मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने बिहार, केरल, माहे, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लू चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगा के मैदानी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्कल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। वहीं, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 11:31 पूर्वाह्न
मौसम: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना