मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरलम, माहे, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश यादव ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कल दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है। उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्काल में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है।