जुलाई 29, 2026 10:33 अपराह्न

printer

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल घनघोर वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की है। पूर्वोत्‍तर भारत, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, कोंकण, गोवा, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी कल मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और लक्षद्वीप में भी तेज वर्षा का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण और गोआ, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, काराईक्‍काल और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला