नवम्बर 10, 2026 5:49 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले के लिए एआई आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने की योजना

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले गंगासागर मेले की तैयारियां चल रही हैं। राज्‍य सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भीड़ को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के लिए एआई-आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है।

तीर्थयात्रियों की आवाजाही तेज करने और फेरी घाटों पर भीड़ कम करने के लिए, काचुबेरिया और लॉट 8, दोनों जगहों पर सात से आठ घाट बनाए जाएंगे।

प्रमुख स्थानों पर एआई-युक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे। ये कैमरे भीड़ बढ़ने पर अपने आप कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देंगे, जिससे अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को कम भीड़ वाले रास्तों की ओर भेजने में मदद मिलेगी।

ये फैसले कल मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के साथ हुई एक बैठक में लिए गए।