मौसम विभाग ने कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में उत्तर पूर्वी भारत, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल के कुछ हिस्सों में भी तेज वर्षा की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने का अनुमान है। विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
वहीं, तेलंगाना और विदर्भ में लू चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, गांगेय क्षेत्र, कोंकण, गोवा और ओडिशा में कल उमस भरा मौसम रहने की आशंका है।