सितम्बर 7, 2026 2:14 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने युवाओं से नशे के खिलाफ दृढ़ रुख अपनाने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज युवाओं से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ दृढ़ रुख अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
 
गुवाहाटी स्थित गौहाटी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने युवा पीढ़ी से मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में काम करने की शपथ भी दिलाई। श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि शैक्षिक संस्‍थानों का उद्देश्‍य सिर्फ अपनी रैंकिंग बढ़ाना नहीं है, बल्कि समाज में भी परिवर्तन लाने में योगदान देना है। 
 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि तमिल साहित्यिक कृतियों का असमिया में अनुवाद करने की विश्वविद्यालय की पहल की प्रशंसा की। 
 
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर, श्री राधाकृष्णन का एनसीसी और एनएसएस के सदस्यों द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने तीन पुस्तकों – एकीकृत विकास: उत्तर पूर्वी परिषद की भूमिका, चंद्र कांत अभिधान (पांचवां संस्करण), और भूपेन हजारिका: एक विचरण गीत के सौ वर्ष – का औपचारिक विमोचन किया।
 
उपराष्ट्रपति ने गौहाटी विश्वविद्यालय में 110 करोड़ रुपये की अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला