अप्रैल 26, 2026 2:00 अपराह्न

printer

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी, गृह मंत्री अमित शाह ने डाला वोट

गुजरात में आज स्‍थानीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं। आज इसके लिए 15 नगर-निगमों, 84 नगरपालिकाओं और 200 से अधिक जिला और तालुका पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा के अपने परिवार के साथ मतदान किया।

नगर-निगम चुनावों में लगभग 28 प्रतिशत और नगरपालिका चुनाव में अब तक 37 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक तालुका पंचायत चुनावों के लिए 37 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। जिला पंचायत चुनावों में 35 प्रतिशत मतदान की खबर है। सबसे अधिक 39 प्रतिशत मतदान मोरबी नगर-निगम में जबकि सबसे कम 22 प्रतिशत मतदान अहमदाबाद नगर-निगम में होने की खबर है। 

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 28 अप्रैल को होगी।