जून 7, 2026 5:34 अपराह्न

printer

दक्षिण-अमरीकी देश पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी

दक्षिण-अमरीकी देश पेरू में आज राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मुख्य मुकाबला रूढ़िवादी उम्मीदवार केइको फुजीमोरी और वामपंथी उम्मीदवार रॉबर्टो सांचेज़ के बीच है। केइको फुजीमोरी, पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी की पुत्री हैं।

अप्रैल में हुए पहले चरण के मतदान में दोनों उम्मीदवारों ने 33 अन्य उम्मीदवारों को पीछे छोड़कर दूसरे चरण में जगह बनाई थी। पेरू में 18 से 70 वर्ष की आयु के नागरिकों के लिए मतदान अनिवार्य है। देश में दो करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें विदेशों में रहने वाले लगभग 12 लाख पेरूवासी भी शामिल हैं।