अगस्त 20, 2026 3:50 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 35 साल में पहली बार इस पद के लिए मुकाबला हो रहा है और सांसद देश के 23वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं।

सांसद सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर और 11 पार्टियों के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल ओली अहमद के बीच किसी एक को चुनेंगे। मतदान आज शाम 5 बजे तक चलेगा।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति कल शाम बंगभवन के दरबार हॉल में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

यह राष्ट्रपति चुनाव इसलिए अनिवार्य हो गया क्योंकि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला