दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ-डूसू चुनाव के लिए मतदान कल संपन्न हो गया। मतदान दो चरणों में हुआ। चुनाव के लिए एक हजार ईवीएम की व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 960 का इस्तेमाल मतदान में किया गया, जबकि 40 ईवीएम रिजर्व में रखी गई थीं।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन तथा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गठबंधन के उम्मीदवार शामिल हैं।
अंतिम अस्थायी सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार हैं।मतों की गिनती आज दिल्ली विश्वविद्यालय के उतरी कैंपस स्थित खेल स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में होगी। इस बीच, दिल्ली उच्च न्यायालय ने डूसू चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है।