मई 19, 2026 1:49 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात के लिए चीन की यात्रा पर हैं। क्रेमलिन के अनुसार, दोनों नेता आर्थिक सहयोग और प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई हैं। यह वार्ताएं ऐसे समय में हो रही हैं जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच चीन, अमरीका और रूस दोनों के साथ अपने संबंधों को संतुलित करने का प्रयास कर रहा है। यूक्रेन संघर्ष को लेकर पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद, चीन रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और रूसी तेल और गैस का प्रमुख खरीदार बना हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला