सितम्बर 27, 2026 11:22 पूर्वाह्न

printer

नौसेना दिवस समारोह के तहत 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में 11वां वाइजैग मैराथन का होगा आयोजन

इस वर्ष नौसेना दिवस समारोह पर 13 दिसंबर को पूर्वी कमान विशाखापत्तनम में 11वां वाइजैग मैराथन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण 4 अक्टूबर से शुरू होगा।
 
आईएनएस कलिंगा के कमांडिंग ऑफिसर एस.एस. धोडी ने विशाखापत्तनम में कहा कि इस वर्ष आम नागरिकों की अधिक भागीदारी की संभावना है। मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
 
इस आयोजन में 2014 में लगभग चार हजार प्रतिभागी थे, जिनकी 2025 में यह संख्या 17 हजार हो गई।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला