जुलाई 1, 2026 7:38 पूर्वाह्न

printer

कटरा-बड़गाम विस्टाडोम रेलगाड़ी आज से 31 अगस्त तक बनिहाल-बड़गाम के बीच चलेगी

उत्तर रेलवे ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था के दृष्टिकोण से विस्टाडोम विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन दो महीने के लिए कम कर दिया है। आम तौर पर कटरा और बड़गाम रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली विस्टाडोम रेलगाड़ी आज से 31 अगस्त, 2026 तक या अगले आदेश तक सिर्फ़ बनिहाल और बड़गाम के बीच चलेगी। यह फ़ैसला जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली सुरक्षा जानकारी और सुझावों के आधार पर लिया गया है, ताकि तीर्थयात्रा सुचारू बनायी जा सके। कश्मीर घाटी के खूबसूरत नज़ारे दिखाने वाले शानदार ग्लास कोच के लिए मशहूर विस्टाडोम स्पेशल पर्यटकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। श्री अमरनाथ यात्रा समाप्‍त होने के बाद इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।