आज विश्व बांस दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस बांस के पर्यावरणीय, आर्थिक, सांस्कृतिक और सतत विकास संबंधी महत्व को उजागर करता है। इस वर्ष का विषय है बांस सीमाओं से परे।
इस अवसर पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा कि राज्य के लोग एक ऐसे संसाधन का जश्न मनाते हैं जो आजीविका का सहारा है। यह पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ सतत विकास की संभावनाएँ प्रदान करता है।