अक्टूबर 10, 2026 8:13 अपराह्न

printer

पुरी रथ यात्रा में तैनात एनएसजी कर्मियों को दिल्ली की सुरक्षा से जोड़ने वाला वीडियो फर्जी: सरकार

सरकार ने इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान पुरी में तैनात राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड – एनएसजी कर्मियों को दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था से गलत तरीके से जोड़े जाने वाले फर्जी वीडियो का खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने स्पष्ट किया है कि यह दावा फर्जी है। तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह वीडियो दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नहीं है और इसे लोगों को गुमराह करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। सरकार ने नागरिकों को आधिकारिक स्त्रोतों से सूचना की जांच करने और भ्रामक सामग्री को साझा करने से बचने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला