उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि राजनीतिक नेतृत्व सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और रचनात्मक आलोचना निष्पक्ष और संतुलित होनी चाहिए। उन्होंने यह बात केरल के कोट्टयम में मलयालम दैनिक दीपिका के 140वें स्थापना दिवस समारोह के उदघाटन के दौरान कही। इस अवसर पर श्री राधाकृष्णन ने दीपिका उत्कृष्टता पुरस्कार भी प्रदान किए।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाचार पत्र सिर्फ घटनाओं की रिपोर्टिंग ही नहीं करते बल्कि समाज के प्रति भी जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के जरिए आशा और करुणा की खबरें भी सामने आनी चाहिए।