मई 29, 2026 1:31 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृह मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि कहा कि सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास और किसान समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति चौधरी चरण सिंह की अटूट प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश के किसानों, मजदूरों और गांवों के उत्थान के लिए समर्पित था। वही, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल काल तक लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि किसानों के हितों के प्रति पूर्व प्रधानमंत्री की अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें देशवासियों के बीच जननेता के रूप में स्थापित किया।

श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र उत्थान और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए   सदा प्रेरित करते रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला