उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि भारत में यह क्षेत्र पहली पीढ़ी के उद्यमियों के साहस और उद्यमशीलता का प्रतीक है तथा देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है।
आज नई दिल्ली में एमएसएमई दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के कुल निर्यात में एमएसएमई क्षेत्र का योगदान लगभग 50 प्रतिशत है। उन्होंने उद्यमियों से आधुनिक तकनीक अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखते हुए लागत कम करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सरकार एमएसएमई क्षेत्र को लगातार बढ़ावा दे रही है।