जून 23, 2026 12:37 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्‍णन ने डॉ. मुखर्जी को दूरदर्शी नेता, प्रख्यात शिक्षाविद और देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने निडर होकर देश की एकता और अखंडता का समर्थन किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनका बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का अटूट विश्वास, सार्वजनिक जीवन में साहस और राष्ट्रीय हित के प्रति प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में अंकित रहेगा।