अक्टूबर 31, 2026 7:23 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति ने युवाओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण के सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज युवाओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और अपनी अपार ऊर्जा, प्रतिभा तथा क्षमता को राष्ट्र निर्माण के सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति नई दिल्ली में अपने आवास पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित सरदार कथा को संबोधित कर रहे थे। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सरदार पटेल की गाथा न केवल भारत के महान नेताओं में से किसी एक की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत की एकता, साहस और राष्ट्र निर्माण की कहानी भी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने साढ़े पांच सौ से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने का ऐतिहासिक कार्य करके एकीकृत भारत की परिकल्पना को साकार किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र इस असाधारण योगदान के लिए सदा उनका कृतज्ञ रहेगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, सरदार पटेल की एकता की भावना से 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां 1947 से लेकर अब तक की भारत की यात्रा साहस, दृढ़ संकल्प और सामूहिक दृढ़ता की मिसाल है, वहीं, 2047 की ओर की यात्रा में और भी अधिक महत्वाकांक्षा, आकांक्षा और प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचिका डॉ. शोभना राधाकृष्ण ने अपने व्याख्यान में सरदार पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण योगदान के बारे में बताया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला