उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल झारखंड के देवघर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति देवघर के बीबीएमटी अस्पताल में आयोजित सैन्य संपर्क मेले का भी दौरा करेंगे।
News On AIR | अक्टूबर 9, 2026 5:26 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल झारखंड के देवघर का करेंगे दौरा