उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन कल से कर्नाटक, गोवा और केरलम के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति कल कर्नाटक के बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वैश्विक समारोह में शामिल होंगे। वे कर्नाटक के दावणगेरे स्थित यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी शामिल होंगे। शनिवार को श्री राधाकृष्णन पणजी में गोवा के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा का दौरा करेंगे।
उपराष्ट्रपति 31 मई को बेल्थंगडी स्थित सीआरआई औद्योगिक पार्क का उद्घाटन करेंगे और कर्नाटक के श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर जाएगी। उसी दिन वे केरलम के कोट्टायम में दीपिका मलयालम दैनिक के 140वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन भी करेंगे।