उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और आज नई दिल्ली में 18वें सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय है- विकसित भारत: अंतिम छोर तक नागरिक केन्द्रित शासन और विकास।
इस अवसर पर कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान भी सभा को संबोधित करेंगे।