सितम्बर 5, 2026 7:49 पूर्वाह्न

printer

चेन्नई के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज चेन्नई के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंडिया वाल्व्स 2026 में शामिल होंगे। यह हृदय से जुड़ी बीमारियों के इलाज को बेहतर बनाने पर केंद्रित एक राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन है। उपराष्ट्रपति गिंडी में इंडिया वाल्व पंजिका की शुरुआत भी करेंगे। इसके अलावा, वे वल्लुवर कोट्टम में दिनामलर समाचार पत्र के प्रकाशन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी करने के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला