उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कवि-संत सुब्रमण्य भारती को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में, उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से इस विशाल राष्ट्र की एकता और भव्यता का गुणगान किया है।
उपराष्ट्रपति ने इमैनुएल सेकरन को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री सेकरन ने कम उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और आजादी के बाद भी समानता और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए अथक प्रयास करते रहे। उनके साहस की सराहना करते हुए श्री राधाकृष्णन ने कहा कि श्री सेकरन ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ निडरता से आवाज उठाई और लोगों के अधिकारों के लिए समर्पण भाव से काम किया।