फ़रवरी 1, 2026 11:52 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ओमंदुर पी. रामासामी रेड्डीयार की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता ओमंदुर पी. रामासामी रेड्डीयार की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि ओमंदुर पी. रामासामी रेड्डीयार सत्यनिष्ठा, सादगी और निस्वार्थ जनसेवा के आदर्श थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्र भारत में श्री रेड्डीयार ने मद्रास प्रेसीडेंसी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और सुशासन और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि श्री रेड्डीयार के दूरदर्शी नेतृत्व और बलिदान से राष्ट्र की सेवा में आने वाली पीढ़ियां प्रेरित होती रहेंगी।