उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रख्यात दार्शनिक, एक विशिष्ट राजनेता और भारत के महानतम शिक्षाविदों में से एक थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने अपना जीवन ज्ञान की खोज और युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. राधाकृष्णन की चिरस्थायी विरासत सभी को अपने जीवन में ज्ञान, सत्यनिष्ठा और करुणा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगी।
News On AIR | अप्रैल 17, 2026 11:43 पूर्वाह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि