जनवरी 27, 2026 9:43 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौते के संपन्न होने पर प्रसन्‍नता व्यक्त की। यह भारत-यूरोप संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेताओं ने आशा व्यक्त की कि यह समझौता आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगा तथा भारत-यूरोप साझेदारी को नई गति प्रदान करेगा, जिससे दोनों पक्षों के लोगों और व्यवसायों को लाभ होगा।