उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार की तैयारी नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी होना चाहिए। गुवाहाटी में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और चरित्र निर्माण देश की प्रगति के लिए जरूरी हैं। उपराष्ट्रपति ने उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को ‘नारी शक्ति’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा और अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा सशक्तिकरण है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में असम की अर्थव्यवस्था में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री राधाकृष्णन आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज वे गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
News On AIR | सितम्बर 6, 2026 3:16 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चरित्र निर्माण पर दिया जोर