अक्टूबर 4, 2026 5:33 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एशियाई खेलों में 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल करने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। भारत ने प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने पदक विजेताओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, अधिकारियों और पूरे भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन खेल जगत में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है। श्री राधाकृष्णन ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी जीत का सिलसिला जारी रखेंगे और तिरंगे का गौरव बढ़ाएंगे।